डायरेक्टर संजीव सिसोदिया के नेतृत्व में निवेशकों का बढ़ता विश्वास, पलवल में भव्य लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित
खाटूश्याम जी / पलवल।
रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से उभरती कंपनी गनेसा होमस्टेट प्रा. लि. ने खाटूश्याम जी क्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से निवेशकों के बीच भरोसे और सफलता का नया इतिहास रच दिया है।
कंपनी के डायरेक्टर संजीव सिसोदिया के दूरदर्शी नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण कंपनी लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
कंपनी द्वारा खाटूश्याम जी में लॉन्च किए गए फेज-1 और फेज-2 को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला।
फेज-1 में 500 प्लॉट मात्र 15 दिनों के भीतर ही पूरी तरह सोल्ड आउट हो गए, जो कंपनी की विश्वसनीयता और निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है।
इसके बाद लॉन्च किए गए फेज-2 में भी 500 प्लॉट केवल 1 महीने के भीतर ही बिक गए, जिससे यह साफ हो गया कि गनेसा होमस्टेट आज रियल एस्टेट निवेश के क्षेत्र में एक मजबूत और भरोसेमंद नाम बन चुका है।
निवेशकों के विश्वास और कंपनी की सफलता का जश्न मनाने के लिए हाल ही में हरियाणा के पलवल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फेज-2 के निवेशकों के लिए एक विशेष लकी ड्रॉ कार्यक्रम रखा गया।
इस भव्य आयोजन में कुल 116 लकी ड्रॉ निकाले गए, जिनमें निवेशकों के लिए कई आकर्षक और बड़े पुरस्कार शामिल थे।
लकी ड्रॉ में विजेताओं को 50 बाइक,50 स्कूटी, 10 रॉयल एनफील्ड बुलेट के साथ-साथ ₹5 लाख, ₹11 लाख, ₹21 लाख और 1 करोड़ रुपये तक की वैल्यू वाले प्लॉट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवेशकों, अतिथियों और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया और कंपनी की पारदर्शिता, भरोसे और निवेशकों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर संजीव सिसोदिया ने कहा कि गनेसा होमस्टेट प्रा. लि. का उद्देश्य केवल प्लॉट बेचना नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए सुरक्षित और लाभदायक निवेश के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले समय में और भी नई योजनाएं, आधुनिक टाउनशिप प्रोजेक्ट्स और विशेष निवेश योजनाएं लेकर आने वाली है।
उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि निवेशकों को 100% सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर रिटर्न के साथ ऐसा निवेश विकल्प प्रदान किया जाए जो उनके भविष्य को मजबूत बनाए।
गनेसा होमस्टेट प्रा. लि. का मानना है कि विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहक संतुष्टि ही कंपनी की असली पूंजी है, और इसी सिद्धांत के साथ कंपनी आने वाले समय में रियल एस्टेट सेक्टर में नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।